श्रावस्ती
श्रावस्ती जनपद के इस समय यूरिया खाद की भारी किल्लत होने से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। रबी की फसलों की बुवाई और शुरुआती प्रबंधन के लिए यूरिया की अत्यावश्यकता हैपूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावस्ती जनपद के इस समय यूरिया खाद की भारी किल्लत होने से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। रबी की फसलों की बुवाई और शुरुआती प्रबंधन के लिए यूरिया की अत्यावश्यकता है, लेकिन खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साधन सहकारी समितियों पर किसानों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दुर्गापुर की साधन सहकारी समिति पर भी खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे, लेकिन उन्हें घंटों इंतजार करने के बाद भी निराशा हाथ लगी। किसानों का कहना है कि गेहूं और अन्य फसलों की बुवाई का समय है, और यदि समय पर यूरिया नहीं मिला तो उनकी पैदावार बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।
किसानों ने आरोप लगाया है कि खुले बाजार में यूरिया महंगे दामों पर बिक रही है, जबकि सरकारी समितियों पर स्टॉक खत्म है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खाद की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित की जाए ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहारhttps://t.co/ou9p4HFADx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025


















