लखनऊ: BKT रामलीला मैदान में विशाल किसान महापंचायत, राकेश टिकैत ने किया नेतृत्व

लखनऊ

लखनऊ जनपद के बख्शी का तालाब (BKT) स्थित रामलीला मैदान में आज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के बख्शी का तालाब (BKT) स्थित रामलीला मैदान में आज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस महापंचायत का नेतृत्व किया।

किसानों ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। महापंचायत में फसलों के मुआवजे, जमीन अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं और खाद-पानी की पर्याप्त उपलब्धता की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित बिजली कटौती का भी पुरजोर विरोध किया। इसके अतिरिक्त, किसानों ने नहरों की सफाई न होने और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की समस्या को भी उठाया।

महापंचायत में 25 से अधिक किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग भी की गई। राकेश टिकैत ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.