लखनऊ
लखनऊ जनपद के निगोहां क्षेत्र के दखिना गांव निवासी किसान शिवप्रकाश उर्फ कबीर के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने छठे आरोपी दिलीप रावत को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के निगोहां क्षेत्र के दखिना गांव निवासी किसान शिवप्रकाश उर्फ कबीर के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने छठे आरोपी दिलीप रावत को गिरफ्तार कर लिया है।
शिवप्रकाश को 15 नवंबर को अगवा किया गया था और बाद में उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उनके शव को उन्नाव के बीघापुर ले जाकर जला दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, यह हत्याकांड करोड़ों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद में हुआ। मृतक ने जमीन के एक सौदे पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। आरोपियों को डर था कि शिवप्रकाश केस जीत जाएगा, जिससे उन्हें जमीन और पैसा दोनों लौटाने पड़ेंगे।
इसी डर के कारण एक प्रापर्टी डीलर ने अपने साथियों संग मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने पहले ही इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और अब दिलीप रावत की गिरफ्तारी से मामले की कड़ियां पूरी हुई हैं।
दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहारhttps://t.co/ou9p4HFADx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025























