बलिया
बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना बघांव गांव के पास तब हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान आदित्य मिश्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आदित्य अपनी 40 वर्षीय मामी विद्या को रेवती स्थित मामा के गांव से बलिया छोड़ने जा रहा था। विद्या बलिया के एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। रोज की तरह, जब वे बघांव गांव के पास पहुँचे, तो अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि आदित्य ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल विद्या को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी सहतवार पहुँचाया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया।
सहतवार थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक आदित्य के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहारhttps://t.co/ou9p4HFADx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025























