लखनऊ
लखनऊ जनपद के विभूति खंड थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के विभूति खंड थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के लाइव वीडियो को देखकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (Meta) ने तत्काल स्थानीय पुलिस को अलर्ट जारी किया, जिससे यह घटना पुलिस के संज्ञान में आई।
मेटा अलर्ट मिलते ही विभूति खंड थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि युवती ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। समय रहते पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और युवती को फंदे से नीचे उतारा।
गंभीर हालत में युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान जया पांडेय के रूप में हुई है।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने किन कारणों से इतना घातक कदम उठाया। पुलिस ने युवती के परिवारजनों को सूचित कर दिया है। यह घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहारhttps://t.co/ou9p4HFADx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025























