अमरोहा: अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी गिरफ्तार

अमरोहा

अमरोहा जनपद के अवैध रूप से निवास कर रहे एक बांग्लादेशी दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है। मंडी धनौरा शहर के कटरा इलाके में रह रही बांग्लादेशी महिला रीना बेगम और उसके पति राशिद अली को खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अमरोहा जनपद के अवैध रूप से निवास कर रहे एक बांग्लादेशी दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है। मंडी धनौरा शहर के कटरा इलाके में रह रही बांग्लादेशी महिला रीना बेगम और उसके पति राशिद अली को खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।

यह गिरफ्तारी तब हुई जब अधिकारियों को उनके अवैध रूप से भारत में रहने की सूचना मिली। गिरफ्तारी के बाद खुफिया विभाग के अधिकारियों ने दंपत्ति से कई घंटों तक गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, अधिकारियों को उनके कब्जे से निकाह की रसीद सहित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी मिले।

जांच में पता चला है कि रीना बेगम कुछ साल पहले अवैध तरीके से भारत आई थी और उसने यहीं राशिद अली से शादी कर ली। दोनों बिना वैध दस्तावेज़ों के यहां रह रहे थे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं ताकि उनके भारत में रहने के उद्देश्य और गतिविधियों का पता लगाया जा सके। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.