बुलंदशहर: मंदिर से घण्टे चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक को लगी गोली

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई पुलिस और स्वाट टीम देहात को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम की सूरजपुर नहर के पास मंदिर से घण्टे चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई पुलिस और स्वाट टीम देहात को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम की सूरजपुर नहर के पास मंदिर से घण्टे चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश, ताज मोहम्मद उर्फ बसईया, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने ताज मोहम्मद के एक अन्य साथी, हम्मू उर्फ भूरा, को भी मौके से गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब पुलिस टीम गश्त पर थी और बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ताज मोहम्मद घायल हो गया।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए घण्टे, एक अवैध असलहा (कट्टा), कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और पुलिस उनसे अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। थाना डिबाई पुलिस अब इन बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24