देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बढ़ते मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने स्पष्ट किया पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बढ़ते मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता के जान-माल की सुरक्षा है।
जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों और उनके रिहायशी इलाकों में आने की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री ने वन विभाग, प्रशासन और पुलिस को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
सीएम धामी ने कहा कि जंगली जानवरों की गतिविधियों पर लगातार और सख्त मॉनिटरिंग की जाए। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक विशेष टीमें तैनात की गई हैं, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और जनता को सुरक्षित रखा जा सके। सरकार इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहारhttps://t.co/ou9p4HFADx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025























