महक जीवन सोसायटी: किचन की छत गिरी, बिल्डर के घटिया निर्माण पर भड़का गुस्सा

गाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद के राजनगर एक्सटेंशन की महक जीवन सोसायटी में बृहस्पतिवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। सोसायटी के फ्लैट संख्या बी-1211 में गौरव दीक्षित के किचन की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गाजियाबाद जनपद के राजनगर एक्सटेंशन की महक जीवन सोसायटी में बृहस्पतिवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। सोसायटी के फ्लैट संख्या बी-1211 में गौरव दीक्षित के किचन की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त किचन में काम कर रही गौरव दीक्षित की पत्नी बाल-बाल बच गईं, अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

इस घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में बिल्डर के घटिया निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भारी नाराजगी और आक्रोश है। निवासियों का कहना है कि जब से उन्हें फ्लैट का कब्ज़ा मिला है, तब से ही सीलन, दरारें और प्लास्टर टूटने की लगातार शिकायतें आती रही हैं।

सोसायटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर शिकायतों का समाधान करने के बजाय टालमटोल करता रहा है, जिसकी वजह से यह खतरनाक स्थिति पैदा हुई। निवासियों ने बिल्डर और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Voice Of News 24