दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता मनीषा ने अपने पति जय हिंद और ससुरालजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मनीषा की शादी लगभग पाँच वर्ष पूर्व हुई थी। उनके पिता ने अपनी जमीन बेचकर ₹1 लाख नकद, मोटरसाइकिल और आभूषण सहित भारी दहेज दिया था, बावजूद इसके पति और ससुरालजन लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे।

पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर लगभग दो वर्ष पहले पति ने प्रमिला नामक महिला से दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर मनीषा को और अधिक प्रताड़ित किया गया। अत्याचारों से तंग आकर वह अपनी दो छोटी बेटियों—खुशी (5) और कृति (2)—के साथ मायके में रहने को मजबूर हैं।

मनीषा ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी पति और ससुरालजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24