नशेड़ी पति ने लगाई घर में आग, महिला का पूरा सामान राख—कार्रवाई न होने पर आक्रोश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बेलहिया में नशे में धुत पति द्वारा घर में आग लगाए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बेलहिया में नशे में धुत पति द्वारा घर में आग लगाए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 4 दिसंबर को हुई इस घटना में, विवाहिता निर्मला की पूरी झोपड़ी और अंदर रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और वह उपचार के लिए मायके में थीं, तभी उनके पति ने नशे की हालत में विवाद के बाद घर में आग लगा दी।

पीड़ित निर्मला का आरोप है कि उनका पति आए दिन गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। आगजनी के बाद, उन्होंने 6 दिसंबर को थाने में लिखित तहरीर दी और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हालांकि, पुलिस द्वारा अब तक कोई उचित कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। चार छोटे बच्चों की मां निर्मला ने बताया कि घर जलने से उनके सामने जीवनयापन का गहरा संकट आ गया है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं, थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन पीड़ित स्वयं मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती है। यह घटना घरेलू हिंसा और शराब की लत से जुड़े गंभीर खतरे पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

 

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]