सिद्धार्थनगर स्कूल की मान्यता पर सवाल, फीस न देने पर बच्चों को धमकाने का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सोहास स्थित तौहीद पब्लिक स्कूल पर गंभीर अनियमितताओं और बच्चों को धमकाने का आरोप लगा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सोहास स्थित तौहीद पब्लिक स्कूल पर गंभीर अनियमितताओं और बच्चों को धमकाने का आरोप लगा है। अभिभावक हमीदुल्लाह ने अपने छः बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर शिकायती पत्र दिया है।

हमीदुल्लाह ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने अपने बच्चों के नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए स्कूल से बच्चों का पैन नंबर मांगा, तो उन्हें बार-बार टाल दिया गया। इसके बाद, हमीदुल्लाह ने एक आईजीआरएस शिकायत दर्ज की, जिससे चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि तौहीद पब्लिक स्कूल के पास मान्यता ही नहीं है। इस तथ्य के सामने आने के बाद, स्कूल के प्रिंसिपल ने उनके बच्चों को ऑफिस में बुलाकर फीस जमा न होने पर धमकाया।

वहीं, इस पूरे मामले पर जब स्कूल के प्रधानाध्यापक से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। प्रधानाध्यापक का कहना है कि वे सभी अभिभावकों को पूरी सूचना देकर ही एडमिशन लेते हैं और हाल ही में उनका रजिस्ट्रेशन भी हुआ है।

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि स्कूल के पास मान्यता नहीं थी, तो यह सालों से किसके रहमोकरम पर चल रहा था? शिक्षा विभाग के कौन से ज़िम्मेदार लोग ऐसे स्कूलों को संरक्षण देकर सैकड़ों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.