रायबरेली
रायबरेली जनपद के कोतवाली पुलिस ने शहर में सक्रिय कुख्यात बावरिया गैंग के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के कोतवाली पुलिस ने शहर में सक्रिय कुख्यात बावरिया गैंग के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो गिरोह के लिए वारदात को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाती थीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए एक खास तरीका अपनाता था। लुटेरी महिलाएं दिन के समय छोटे बच्चों का इस्तेमाल करते हुए फूल या अन्य सामान बेचने के बहाने घरों और इलाकों की रैकी करती थीं, ताकि रात में चोरी/लूटपाट की जा सके।
कोतवाली पुलिस ने इस गैंग की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई वारदातों के खुलासे का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए चारों लुटेरों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है, ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
बरेली सर्राफा कारोबारी से लूट, DIG अजय साहनी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 3, 2025























