बरेली सर्राफा कारोबारी से लूट, DIG अजय साहनी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

बरेली

बरेली जनपद के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे में दुकान बंद कर घर जा रहे एक सर्राफा कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे में दुकान बंद कर घर जा रहे एक सर्राफा कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मंगलवार को DIG अजय साहनी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की पूरी जानकारी ली।

सोमवार देर शाम हुई इस घटना में 6 बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर सर्राफा कारोबारी से 27 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए थे।

DIG अजय साहनी ने लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए SOG, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस टीमों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और लूट का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीमों ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालना और मुखबिरों को सक्रिय करना शुरू कर दिया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.