लखनऊ: FSDA का 7 मॉल्स पर बड़ा एक्शन, लुलु हाइपर मार्केट सील

लखनऊ

लखनऊ जनपद के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने शासन के सख्त निर्देश पर लखनऊ के सात बड़े मॉल्स में बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने शासन के सख्त निर्देश पर लखनऊ के सात बड़े मॉल्स में बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को 14 टीमों ने एक साथ छापेमारी करते हुए कुल 61 प्रतिष्ठानों की जांच की, जिनमें तीन में गंभीर खामियां उजागर हुईं।

सबसे बड़ी कार्रवाई लुलु हाईपर मार्केट में हुई, जिसे सील कर दिया गया है। जांच के दौरान टीम ने खाद्य सामग्री की मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर करने और एक्सपायरी डेट को आगे बढ़ाने की चाल पकड़ी। इसके अलावा, हाईपर मार्केट का लाइसेंस भी तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।

लुलु मॉल में स्थित एक अन्य आउटलेट “डबरू द चाप” को भी बिना FSSAI लाइसेंस के संचालन के कारण सील किया गया है। वहीं, सिनेपॉलिस मॉल के KFC आउटलेट में भयंकर गंदगी मिलने के बाद उसके संचालन को सुधार होने तक रोक दिया गया है। FSDA ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.