बुलंदशहर खुर्जा नगर में बदमाशों से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश, मुकेश और पवन, घायल हो गए। हालांकि, तीसरा बदमाश युवराज मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने गहन कॉम्बिंग के बाद पकड़ लिया।

घायल बदमाशों को तुरंत सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक, दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाश शातिर अपराधी हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है।

इस मुठभेड़ से खुर्जा नगर क्षेत्र में बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश गया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.