अलीगढ़ डीजे पर पिस्टल लहराने और फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के अकराबाद इलाके के पनैठी गांव निवासी एक युवक का डीजे पर पिस्टल लहराने और हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के अकराबाद इलाके के पनैठी गांव निवासी एक युवक का डीजे पर पिस्टल लहराने और हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मयंक नामक युवक के रूप में बताई जा रही है।

वायरल वीडियो किसी समारोह का लग रहा है, जहां युवक भीड़ के बीच बेखौफ होकर अवैध देशी पिस्टल को हवा में लहराता है और कई राउंड फायरिंग करता है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है।

हर्ष फायरिंग पर प्रशासन की सख्ती के बावजूद इस तरह की घटना का वीडियो वायरल होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए, अलीगढ़ पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि पिस्टल वैध है या अवैध।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.