लखनऊ हाई-टेक कॉम्पैक्टर से वैज्ञानिक होगी शहर की सफाई व्यवस्था

लखनऊ

लखनऊ।जनपद के प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को जानकीपुरम के अखिलापुर क्षेत्र में हाई-टेक पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) का उद्घाटन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखनऊ। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को जानकीपुरम के अखिलापुर क्षेत्र में हाई-टेक पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) का उद्घाटन किया। नगर निगम की ओर से शुरू किए गए इस कदम से लखनऊ की सफाई व्यवस्था अब पूरी तरह वैज्ञानिक हो जाएगी।

इस नए PCTS में 20 घन मीटर क्षमता वाले दो अत्याधुनिक कॉम्पैक्टर स्थापित किए गए हैं। एक कॉम्पैक्टर गीले कचरे के लिए और दूसरा सूखे कचरे के लिए है, जो कचरे को वैज्ञानिक तरीके से संग्रहीत और परिवहन करने में मदद करेगा, खुले में कूड़ा फेंकने की समस्या को रोकेगा।

नगर निगम ने शहर भर में कुल 32 PCTS/FCTS (स्थायी कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन) प्रस्तावित किए हैं, जिनमें से 13 स्टेशन आज से चालू हो गए हैं। मंत्री खन्ना ने कहा कि इस तरह के आधुनिक अपग्रेडेशन से आगामी स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में शहर के प्रदर्शन को मजबूती मिलेगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.