गाजियाबाद आरओबी से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

गाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में  एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गाजियाबाद जनपद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा इतना भयंकर था कि कार सीधे पुल के नीचे स्थित पीडब्ल्यूडी (PWD) के दफ्तर परिसर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे और वे अत्यधिक तेज गति से जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सिहानी गेट थाने के ठीक सामने स्थित आरओबी पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24