कन्नौज
कन्नौज जनपद के पुलिस लाइन में आज आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) ने जवानों की क्लास ली और उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कन्नौज जनपद के पुलिस लाइन में आज आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) ने जवानों की क्लास ली और उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया। एसपी ने जोर दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल में उच्चतम अनुशासन और तंदुरुस्ती आवश्यक है।
परेड के बाद, एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, मेस, और अन्य कार्यालयों की साफ-सफाई और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, जनता से विनम्र व्यवहार करने और फायर पावर बढ़ाने के लिए नियमित अभ्यास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए कि जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अपराधियों में भय व्याप्त हो।
यह निरीक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यकुशलता और दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 28 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/s7veI5w8LZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2025





















