हमीरपुर सामूहिक विवाह में वर-वधू पक्ष में मची ‘लूट’, चिप्स का पैकेट लेकर भागा दूल्हा

हमीरपुर

हमीरपुर जनपद के आयोजित एक सामूहिक विवाह सम्मेलन की समाप्ति के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वर और कन्या पक्ष के लोगों में वितरित सामान लूटने की होड़ मच गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हमीरपुर जनपद के आयोजित एक सामूहिक विवाह सम्मेलन की समाप्ति के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वर और कन्या पक्ष के लोगों में वितरित सामान लूटने की होड़ मच गई। इस सम्मेलन में 380 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था।

विवाह संपन्न होते ही, उपहार और अन्य सामान उठाने को लेकर वहां मौजूद लोगों के बीच खींचतान शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति ऐसी हो गई कि लोग अपने-अपने हिस्से का सामान बचाने और दूसरों का सामान लूटने में जुट गए।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने सभी को चौंका दिया। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि इस भगदड़ और लूटपाट में न सिर्फ आम लोग शामिल थे, बल्कि खुद एक दूल्हा भी अपने हाथों में चिप्स का बड़ा पैकेट लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह घटना सरकारी आयोजनों में वितरण और व्यवस्थापन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जहां एक तरफ 380 से अधिक गरीब जोड़ों को विवाह बंधन में बांधा गया, वहीं दूसरी ओर समापन पर मची इस लूट ने पूरे कार्यक्रम की गरिमा को धूमिल कर दिया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.