सिद्धार्थनगर:चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम,सेंधमारी कर घर से नगदी सहित जेवरात की चोरी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और सेंधमारी करके एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और सेंधमारी करके एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गांव निवासी विमलेश शर्मा के घर से लगभग ₹40,000 नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए।

सेंड काटकर घर में घुसे चोर

चोरी की इस घटना का पता मंगलवार तड़के करीब पांच बजे चला, जब गृहस्वामी विमलेश शर्मा उठे और उन्होंने दो कमरों के ताले टूटे पाए।

चोरों ने घर में प्रवेश करने के लिए दो कमरों की सेंड (दीवार) को काटकर रास्ता बनाया था, जिससे पता चलता है कि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे।

विमलेश शर्मा के अनुसार, चोरों ने घर में रखे दो बक्सों, एक अटैची और कपबोर्ड को पूरी तरह से खंगाल डाला और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था।

खेत में मिले खाली बक्से

घटना का पता चलते ही परिवार ने तत्काल आसपास खोजबीन शुरू की। गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में चोरी किए गए बक्से और अटैची खाली हालत में पड़े मिले।

पुलिस को सूचना दे दी गई है। चोरी की इस बड़ी वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.