कासगंज
कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी सास और ससुर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी सास और ससुर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।इन दोनों पर अपनी बहू की हत्या करने का संगीन आरोप है। घटना के बाद से ही ये दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में सिढ़पुरा पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को सफलता मिली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बहू की मौत के मामले में इन दोनों पर दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य साक्ष्यों को भी जुटा रही है।
मीरपुर युवती संग ‘रंगरलियां’ मनाते युवक पकड़ा गया, बीच सड़क पर जमकर धुनाईhttps://t.co/8TA1FMvQFb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2025




















