अवैध संबंधों के विरोध पर हत्याकांड: बागपत में पत्नी के प्रेमी ने चाकू से गोदकर की पति की हत्या

बागपत

बागपत जपद के कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती में अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जपद के कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती में अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान हो गई है।बताया जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात को युवक की पत्नी के प्रेमी ने अंजाम दिया है। आरोपी प्रेमी पूर्व सभासद का बेटा बताया जा रहा है, जिसने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए यह कदम उठाया।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में तेज छापेमारी कर रही है। इलाके में तनाव का माहौल है, और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

 

 

Voice Of News24