बलरामपुर में सरदार पटेल जयंती पर ‘एकता पदयात्रा’: जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य एकता पदयात्रा (तिरंगा यात्रा) का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य एकता पदयात्रा (तिरंगा यात्रा) का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

यात्रा की शुरुआत सिंह मोहानी इंटर कॉलेज से हुई और समापन रामलीला मैदान, गैसड़ी बाजार में हुआ। पदयात्रा के दौरान, लोगों ने जगह-जगह प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत किया। सबसे आकर्षक क्षण वह रहा जब जेसीबी मशीन के डोंगे में खड़े होकर लोगों ने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा की और एकता का संदेश दिया।

पदयात्रा से पहले भोजपुर चौराहे से एक बाइक रैली भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में सदर विधायक पलटूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा, गैसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता की भावना को याद किया।

 

देवरिया: छोटी गंडक नदी में डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शवhttps://t.co/nTQHepg6sW

— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2025

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.