मऊ
मऊ जनपद के 37वां स्थापना दिवस 19 नवंबर को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा धूमधाम से मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के 37वां स्थापना दिवस 19 नवंबर को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार सिंह, भाजपा नेता अशोक सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि मऊ की स्थापना वर्ष 1988 में आजमगढ़ से अलग होकर हुई थी। उन्होंने जिले के निर्माण में स्वर्गीय कल्पनाथ राय के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके सपने पूरे हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में मऊ और पूर्वांचल के निरंतर विकास की सराहना की।
देवरिया: छोटी गंडक नदी में डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शवhttps://t.co/nTQHepg6sW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2025























