सिद्धार्थनगर: आईटीआई पचमोहनी बांसी में 26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला,निजी क्षेत्र की कई कंपनियां होंगी शामिल, 18 से 40 वर्ष के युवाओं को मिलेगा अवसर

बांसी (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पचमोहनी, बांसी के परिसर में 26 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पचमोहनी, बांसी के परिसर में 26 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की कई नामी कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।

संस्थान के प्रधानाचार्य ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह रोजगार मेला मुख्य रूप से आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं के लिए है। मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के वे सभी बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने इलेक्ट्रिशियन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

सभी आईटीआई से युवाओं को जागरूक करने की अपील

प्रधानाचार्य ने जनपद के सभी राजकीय और निजी आईटीआई के प्रधानाचार्यों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि वे अपने संस्थानों के अधिक से अधिक प्रशिक्षुओं और पूर्व छात्रों को इस रोजगार मेले में भाग लेने के संबंध में जानकारी दें। इससे अधिकतम युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आईटीआई पचमोहनी बांसी परिसर में उपस्थित हो सकते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.