मऊ
मऊ जनपद के बुधवार भोर में एक डबल डेकर बस के पलट जाने से कम से कम 14 यात्री घायल हो गए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के बुधवार भोर में एक डबल डेकर बस के पलट जाने से कम से कम 14 यात्री घायल हो गए हैं। यह बस बिहार के गोपालगंज से वाराणसी जा रही थी और मऊ के मुरली ढाबा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को नींद आने को हादसे का संभावित कारण बताया गया है, हालांकि घायल यात्रियों ने ड्राइवर पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है।
घायलों को तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी डॉक्टर प्रदीप यादव के अनुसार, 14 घायलों का उपचार जारी है, जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस क्रेन की सहायता से पलटी हुई बस को हटाने का कार्य कर रही है।


















