बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को रणनीतिक सफलता बताते हुए पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को रणनीतिक सफलता बताते हुए विपक्ष की हार का ठीकरा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बयानों पर फोड़ा है।
बलरामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के ‘हल्के बयानों’ ने विपक्ष को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने राहुल गांधी को भाजपा का ‘सुपर स्टार प्रचारक’ बताते हुए कटाक्ष किया कि उनके प्रचार से भाजपा और मजबूत होती है।
सिंह ने कहा कि मोदी जी की मां पर टिप्पणी या आडवाणी जी की गिरफ्तारी पर गर्व जताना जैसे बयान जनता को पसंद नहीं आए। उन्होंने बिहार चुनाव को राहुल गांधी का ‘सेल्फ गोल’ करार दिया।
ईवीएम और एसआईआर (SIR) के बहाने हार को जोड़ने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो जनता को समझ नहीं आते, जबकि जनता के मुद्दों को वे उठाते नहीं हैं, इसलिए उन्हें बार-बार हार मिलती है।
यूपी विधानसभा चुनाव पर सिंह ने कहा कि अभी आकलन करना जल्दबाजी होगी क्योंकि चुनाव में दो साल का समय है और इस बीच बहुत कुछ बदल सकता है।
सऊदी अरब में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हुआ है। हादसे में 42 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई है। मृतकों में ज्यादातर श्रद्धालु हैदराबाद के थे। हादसा उस वक्त हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस और डीजल टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। pic.twitter.com/6siMbra0dl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2025





















