महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता ,बाइक की डिक्की से 1.50 लाख चोरी का खुलासा, गोंडा का शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद क घुघली पुलिस ने महज छह दिनों के भीतर 1.50 लाख रुपये की चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद क घुघली पुलिस ने महज छह दिनों के भीतर 1.50 लाख रुपये की चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना घुघली कस्बे में हुई थी, जहां एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल की डिक्की से नकदी चोरी कर ली गई थी।

ऐसे पकड़ा गया मुख्य आरोपी

एसपी सोमेंद्र मीना के निर्देश पर गठित टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी इनपुट के आधार पर जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार सुबह गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र निवासी मुख्य अभियुक्त जिलाजीत पुत्र रामचन्द्र (38 वर्ष) को खजुरिया, मछली गांव रोड से धर दबोचा।

गिरफ्तारी के समय, पुलिस ने उसके पास से चोरी की रकम में से 16,700 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल हुई हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक (UP-43 Y 4279) बरामद की।

पेशेवर चोर पर 5 केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जिलाजीत एक पेशेवर चोर है। उस पर रायबरेली, अयोध्या, श्रावस्ती और महराजगंज सहित पांच जिलों में चोरी और NDPS एक्ट के तहत कुल 5 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

दो अन्य आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी— रामबचन (बल्दूपुरवा, गोंडा) और राजेन्द्र (मुण्डाडीह, गोंडा)— अभी भी फरार हैं। पुलिस ने दावा किया है कि उनकी गिरफ्तारी और शेष चोरी की रकम की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।एसपी सोमेंद्र मीना ने घुघली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.