ऊंचा सद्दीकनगर में मिनी कमेला पकड़ा गया: गैंगस्टर समेत छह गिरफ्तार

मेरठ

मेरठ जनपद के ऊंचा सद्दीकनगर में अवैध पशु कटान की सूचना पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह की विशेष टीम ने कई थानों की फोर्स के साथ एक गोदाम पर छापा मारकर मिनी कमेला पकड़ा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के ऊंचा सद्दीकनगर में अवैध पशु कटान की सूचना पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह की विशेष टीम ने कई थानों की फोर्स के साथ एक गोदाम पर छापा मारकर मिनी कमेला पकड़ा। इस कार्रवाई से लिसाड़ीगेट थाना पुलिस को दूर रखा गया।

गिरफ्तारी: गैंगस्टर शोएब (जो हत्या के मामले में जेल जा चुका है) सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी: मौके से 170 किलो मीट, एक भैंस, और पशु काटने के औजार बरामद किए गए हैं। मीट को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

पुलिस पर कार्रवाई: लापरवाही बरतने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पिलोखड़ी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मानेंद्र सिंह को लाइन हाजिर और सिपाही वैभव को निलंबित किया है।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, और अवैध कटान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News24