भीषण हादसा: बाइक-पिकअप भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, 2 घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मंसूरगंज चौकी के पास रविवार रात परतावल-पिपराइच रोड पर भीषण सड़क हादसे में महराजगंज के दो युवकों की मौत हो गई, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मंसूरगंज चौकी के पास रविवार रात परतावल-पिपराइच रोड पर भीषण सड़क हादसे में महराजगंज के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा के मोहद्दीपुर बनकटिया निवासी करन गुप्ता (19) और संजय चौहान उर्फ बिरजू (21) की इस दुर्घटना में जान चली गई। करन को सीएचसी परतावल में मृत घोषित किया गया, जबकि संजय चौहान ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

दुर्घटना उस वक्त हुई जब तीनों युवक बाइक से कुशीनगर से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही महिंद्रा पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घायलों में बाइक सवार सतीश गुप्ता (20) और पिकअप चालक ईश्वर (45) शामिल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.