सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के बेलौहा मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के बेलौहा मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क निर्माण कार्य में लगी हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से साइकिल सवार फूलचंद (55) (मिरगा गांव निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बताते चले की फूलचंद किसी काम से बांसी की ओर जा रहे थे, तभी मारुति एजेंसी के पास निर्माण स्थल पर अचानक पीछे हुई हाइड्रा मशीन की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाइड्रा वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने सुरक्षा के अपर्याप्त इंतज़ाम पर नाराजगी जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के बाद दोषियों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर नोडल अधिकारी वीरेंद्र आर्या के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने परतावल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों पर औचक निरीक्षण किया। pic.twitter.com/pTnWq8JCeK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2025





















