सिद्धार्थनगर :बिखरते रिश्तों को मिला सहारा! सिद्धार्थनगर पुलिस ने 7 परिवारों को टूटने से बचाया

सिद्धार्थनगर

परिवारों को फिर से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला थाना सिद्धार्थनगर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

परिवारों को फिर से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला थाना सिद्धार्थनगर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित कर सात ऐसे जोड़ों को भावनात्मक संवाद के जरिए एक किया गया, जिनके रिश्ते, नाराजगी, अविश्वास और अलगाव के कारण बिखरने वाले थे।

खुशी और उम्मीदों से भरा माहौल

काउंसलिंग सत्र के बाद सभी सात जोड़ों को सम्मानपूर्वक एक साथ उनके घर के लिए विदा किया गया। इस दौरान माहौल में एक नई खुशी और उम्मीद का संचार हुआ, क्योंकि टूटने वाले घर फिर से आबाद हो गए।

सिर्फ रिपोर्ट नहीं, रिश्तों को जोड़ना भी उद्देश्य
क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सोरयान के पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पाण्डेय लगातार पारिवारिक विवादों पर विशेष ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा,

“हमारा उद्देश्य किसी पक्ष को दबाना नहीं, बल्कि सही रास्ता दिखाना है। मिशन शक्ति केंद्र केवल रिपोर्ट दर्ज करने तक सीमित नहीं, बल्कि टूटते रिश्तों को जोड़ने का भी काम कर रहा है।”

रिश्तेदारों का अनावश्यक दखल

महिला थाना की टीम ने सबसे पहले दोनों पक्षों से अलग-अलग बात की, ताकि उनकी वास्तविक समस्या को समझा जा सके। इसके बाद संयुक्त काउंसलिंग कराई गई। धीरे-धीरे आपसी संवाद बढ़ा और रिश्ते की गांठें खुलती गईं। अंततः सभी दंपतियों ने साथ रहने का निर्णय लिया।

 

Voice Of News 24