सिद्धार्थनगर:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला, पति पर हत्या का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के बगही टोला हरपौली गांव में आज रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के बगही टोला हरपौली गांव में आज रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव उसके कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने सीधे तौर पर उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व चिनका नामक व्यक्ति से हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं, जो घटना के समय उसी कमरे में सो रहे थे, जहां उनकी मां का शव फंदे से लटक रहा था।

रविवार की सुबह करीब 6 बजे मृतका के पति ने ही पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी छत की कुंडी से लटकी हुई है। सूचना मिलते ही मोहाना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

मायके वालों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका का मायका मोहाना थाना क्षेत्र के लकड़ा गांव में है। मृतका के भाई मलखान ने मोहाना थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन की मौत को संदिग्ध बताते हुए इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या की साजिश करार दिया है।

मृतका की बहन मंथरा ने भी पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पति ने ही उनकी बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है, ताकि यह आत्महत्या लगे।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

मोहाना थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस ने शव को तत्काल कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.