परतावल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में साइड के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में साइड के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जेसीबी चालक से मारपीट और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की ग्राम अन्ध्या निवासी मिथुन पुत्र नंदलाल ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह अपनी जेसीबी लेकर जा रहे थे। इस दौरान हरपुर निवासी कमाल, कैफ, मिनाज और निजामुद्दीन ने साइड देने की बात को लेकर उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि चारों आरोपियों ने मिथुन को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। जब मिथुन ने विरोध किया, तो उन्होंने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। बताया गया है कि अमन यादव नामक एक अन्य व्यक्ति ने भी मारपीट में उनका सहयोग किया।
तोड़फोड़ और धमकी
आरोपियों ने जेसीबी पर ईंट-पत्थर भी फेंके, जिससे वाहन के शीशे और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। शोर सुनकर ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी मिथुन को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। इस हमले में मिथुन को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य चार आरोपियों (कमाल, कैफ, मिनाज और निजामुद्दीन) के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है, और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
UP में 23 PPS अफ़सरो (एडिश्नल SP रैक) के तबादले pic.twitter.com/lxs8mY3Iyt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 9, 2025























