महराजगंज
महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे नशीली दवाओं के एक बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे नशीली दवाओं के एक बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से नशीली दवाओं के साथ लाखों रुपये की नकदी और दो नेपाली नंबर प्लेट की गाड़ियाँ बरामद हुई हैं।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नेपाली नागरिक हैं, जिनकी पहचान चेत नारायण और कुल नारायण के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी भारतीय नागरिक सूरज खरवार है।
बरामदगी का विवरण में बताते चले की मौके से लाखों रुपये की नकदी बरामद की गई है, जिसमें भारतीय और नेपाली दोनों तरह के नोट शामिल हैं।दो नेपाली नंबर प्लेट वाली गाड़ियाँ भी जब्त की गई हैं।
तस्करों की साठगांठ
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह लंबे समय से भारत-नेपाल सीमा के रास्ते नशीली दवाओं की तस्करी में सक्रिय था। इन तस्करों की सीमा पार के गिरोहों के साथ गहरी साठगांठ थी।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
UP में 23 PPS अफ़सरो (एडिश्नल SP रैक) के तबादले pic.twitter.com/lxs8mY3Iyt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 9, 2025























