बलरामपुर: परिवार परामर्श केंद्र ने 4 परिवार जोड़े, ‘मिशन शक्ति’ सफल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर बलरामपुर के परिवार परामर्श केंद्र ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर बलरामपुर के परिवार परामर्श केंद्र ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्र ने पति-पत्नी और परिजनों के बीच के चार पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया है।

परामर्शदाताओं की मदद से दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण माहौल में एक साथ रहने पर सहमति जताई।

निस्तारण कराने वालों में परामर्शदाता अरुण कुमार यादव, देवतादीन दूबे, और महिला थाना प्रभारी पूनम यादव सहित टीम शामिल थी।

 

 

Voice Of News24