राहुल हत्याकांड: तीसरा आरोपी दिलीप भी गिरफ्तार, तमंचा खरीदने में की थी मदद

मेरठ

सोशल मीडिया रील बनाने वाली पत्नी अंजली द्वारा प्रेमी अजय के साथ मिलकर कराए गए पति राहुल हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सोशल मीडिया रील बनाने वाली पत्नी अंजली द्वारा प्रेमी अजय के साथ मिलकर कराए गए पति राहुल हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीसरे आरोपी का नाम दिलीप है।

तमंचा-कारतूस खरीदने में की मदद
जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी और अंजली का प्रेमी अजय ने राहुल की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया तमंचा और कारतूस अपने दोस्त दिलीप से खरीदा था। पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी पहले ही जेल में
बता दें कि अजय ने राहुल के सीने में तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस पहले ही मृतक की पत्नी अंजली और उसके प्रेमी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अब तमंचा उपलब्ध कराने वाले तीसरे आरोपी दिलीप की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

Voice Of News24