महराजगंज:डेढ़ महीने बाद मिली राहत, किसान की जमीन पर हुआ पत्थर नसब

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल न्यायालय के आदेश के बावजूद राजस्व कर्मियों की लापरवाही और प्रधान की कथित आनाकानी के चलते करीब डेढ़ महीने तक लटका हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल न्यायालय के आदेश के बावजूद राजस्व कर्मियों की लापरवाही और प्रधान की कथित आनाकानी के चलते करीब डेढ़ महीने तक लटका हुआ पत्थर नसब का कार्य आखिरकार संपन्न हो गया।

पूरा मामला ग्राम पंचायत भरवलिया टोला बसंतपुर का है। बसंतपुर निवासी किसान शंभू पुत्र झिन्नू पिछले डेढ़ महीने से भूमि विवाद (गाटा संख्या 137, रकबा 0.024 हेक्टेयर) में न्यायालय के आदेश का पालन कराने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे थे।

पीड़ित किसान का आरोप: शंभू ने बताया कि निचलौल न्यायालय ने 24 सितंबर को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत संबंधित राजस्व कर्मियों को विवादित भूमि पर पत्थर नसब करने का आदेश दिया था। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी कानूनगो और लेखपाल मौके पर नहीं पहुँचे, जो सीधे तौर पर न्यायिक अवमानना थी। सुनवाई न होने पर किसान ने 29 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित तहसील समाधान दिवस में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारियों ने लिया संज्ञान: अंततः, करीब डेढ़ महीने बाद पीड़ित की शिकायत और न्यायालय के आदेश को गंभीरता से लेते हुए, कानूनगो और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर विवादित जमीन पर पत्थर नसब का कार्य संपन्न कराया।

इस दौरान ठूठीबारी कोतवाली पुलिस से एसआई बब्बन प्रसाद वर्मा, एसआई खुश्बू, आरक्षी निलेश पांडेय सहित कानूनगो, लेखपाल और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.