सिसवा बाजार
महराजगंज जनपद के पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, आज रविवार को कोठीभार थाने में अंचला फिजियोथेरेपी क्लिनिक।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, आज रविवार को कोठीभार थाने में अंचला फिजियोथेरेपी क्लिनिक, सिसवा के सौजन्य से एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस विशेष कैंप में कोठीभार थाने के सभी महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया।
उपचार और परामर्श: कैंप में कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों के दर्द और कंधे के जकड़न जैसी जटिल समस्याओं से जूझ रहे 56 पुलिस कर्मियों का निःशुल्क उपचार और परामर्श किया गया।
अन्य जांचें: इसके साथ ही पुलिसकर्मियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, और बीएमआई (BMI) की भी जांच की गई।
अंचला फिजियोथेरेपी क्लिनिक की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा मोदनवाल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को दर्द मुक्त करना और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को फिजियोथेरेपी के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जोर दिया कि समय रहते फिजियोथेरेपी अपनाने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
कोठीभार थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप से पुलिस कर्मियों को काफी राहत मिली है और उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
कैंप को सफल बनाने में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राहुल और मिस रागिनी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान एसआई अंकित गुप्ता, एसआई कृष्णपाल, हेड कांस्टेबल प्रभात राय, हेड कांस्टेबल कौशल मौर्य, और अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
UP में 23 PPS अफ़सरो (एडिश्नल SP रैक) के तबादले pic.twitter.com/lxs8mY3Iyt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 9, 2025























