महराजगंज :नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर सरजू टोला में बजबजाती नाली,कई साल बाद भी समाधान नहीं, स्थानीय लोग आक्रोशित

परतावल

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर सरजू टोला में नाली की बदहाली ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर सरजू टोला में नाली की बदहाली ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। हर साल बरसात आते ही गलियों में गंदा पानी भर जाता है, जिससे चारों ओर भयंकर बदबू फैलने लगती है। जगह-जगह जलजमाव के कारण राहगीरों, खासकर बच्चों को, भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों पुरानी है। लगातार शिकायतें करने के बावजूद नगर पंचायत की ओर से आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात में नालियों का दूषित पानी घरों में घुस जाता है, जिससे परिवारों को दुर्गंध और बीमारियों के गंभीर खतरे से जूझना पड़ रहा है।

‘प्रतिनिधि बस देते हैं प्रस्ताव का आश्वासन’: चुनाव के वादे अधूरे

बजबजाती नाली वार्ड नंबर 6 आजाद नगर की पहचान
बजबजाती नाली वार्ड नंबर 6 आजाद नगर की पहचान

 

मोहल्ले के लोगों में नगर पंचायत के प्रति भारी रोष है। निवासियों ने बताया कि चुनाव के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने नाली की सफाई और निर्माण को प्राथमिकता देने का वादा किया था। लेकिन साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मोहल्ले में हर तरफ गंदगी और कीचड़ पसरा है।

सभासद प्रतिनिधि का दावा: ‘कई प्रस्ताव भेजे, पर निरीक्षण तक नहीं हुआ’वार्ड के सभासद प्रतिनिधि साहेब राय ने भी समस्या की पुष्टि करते हुए बताया,

“इस मामले में कई बार प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन नगर पंचायत के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी ने अब तक मौके पर आकर स्थिति नहीं देखी है। कार्रवाई तो दूर, कोई निरीक्षण तक नहीं हुआ। मोहल्ले के लोग आपस में चंदा लगाकर कुछ जगह स्लैब बना कर आ-जा रहे हैं, पर मूल समस्या का हल नहीं निकल पाया है।”

जनता की मांग: जल्द शुरू हो सफाई और नाली निर्माण कार्य

बबलू: “पानी घरों में घुस जाता है, बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया।”
बबलू: “पानी घरों में घुस जाता है, बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया।”

 

संजय: “बरसात में पूरा रास्ता तालाब बन जाता है। ग्राहक तक नहीं पहुंच पाते। तीन साल से सुनते आ रहे हैं कि ‘प्रस्ताव दिया गया है।’”
संजय: “बरसात में पूरा रास्ता तालाब बन जाता है। ग्राहक तक नहीं पहुंच पाते। तीन साल से सुनते आ रहे हैं कि ‘प्रस्ताव दिया गया है।’”

 

जयनाथ यादव: “नालियों में हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, बदबू से घरों में रहना मुश्किल है। शिकायत करने पर बस आश्वासन मिलता है।”
जयनाथ यादव: “नालियों में हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, बदबू से घरों में रहना मुश्किल है। शिकायत करने पर बस आश्वासन मिलता है।”

क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पंचायत से पुरजोर मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लिया जाए। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई और पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि आगामी बरसात से पहले लोगों को इस नारकीय जीवन से राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.