बलरामपुर: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 7 वर्षीय रोमान की मौत

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के कोतवाली जरवा अंतर्गत रानियापुर में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के कोतवाली जरवा अंतर्गत रानियापुर में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी धान कूटने वाली मशीन से जुड़े ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक रोमान (पुत्र कुद्दुस) की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चे धान कूटने वाली मशीन के पास खेल रहे थे, तभी अचानक ड्राइवर ने ट्रैक्टर चला दिया। बालक उसके पिछले हिस्से के नीचे आ गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर और मशीन को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि मृतक के परिजन सदमे में हैं और अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले की जांच जारी है।

 

 

 

Voice Of News24