डुमरियागंज में सांसद खेल महोत्सव मैराथन का भव्य आयोजन, मेधावी छात्रों को मिला सम्मान,सांसद ने की स्टेडियम बनाने की घोषणा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज के ब्लॉक प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव के तहत शनिवार को मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज के ब्लॉक प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव के तहत शनिवार को मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेडल और सम्मान से नवाजे गए प्रतिभागी

मैराथन दौड़ में सरस्वती शिशु मंदिर चौखड़ा, सरस्वती विद्या मंदिर बेदौला, सरस्वती विद्या मंदिर डुमरियागंज, पीपुल्स इंटर कॉलेज और डुमरियागंज कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिता के अंत में, 15 छात्रों और 15 छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और 500 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। शेष सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र वितरित किए गए।

छात्रों की मांग पर स्टेडियम की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मांग पर, सांसद जगदंबिका पाल ने तहसील डुमरियागंज में स्टेडियम बनवाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने इस कार्य के लिए एसडीएम को तत्काल जमीन तलाशने का निर्देश दिया।

सांसद ने बिहार चुनाव पर दिया बयान

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने बिहार चुनाव को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “बिहार में सुरक्षा है। आज पूरे बिहार में महिलाएं कह रही हैं कि यहाँ स्वतंत्रता है। निश्चित तौर पर बिहार में (वर्तमान) सरकार बनने जा रही है क्योंकि बिहार में विकास हुआ है।”

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.