महराजगंज
महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर–लक्ष्मीपुर–देउरवा मार्ग पर आज शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर–लक्ष्मीपुर–देउरवा मार्ग पर आज शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बताते चले की हादसा धर्मपुर बड़े टोले के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार बाइक (संख्या UP 56 AX 6213) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई।इस भीषण टक्कर में बाइक पर सवार गुलाईची देवी (निवासी बरई पट्टी टोला मडर बिंदवलिया, थाना नौरंगिया, जनपद कुशीनगर) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दामाद के ब्रह्मभोज में जा रही थीं महिला
बताया जा रहा है कि गुलाईची देवी अपने दामाद के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए जा रही थीं। बाइक उनका नाती दिलीप चला रहा था। वे धर्मपुर की ओर से लक्ष्मीपुर–देउरवा होते हुए पनियरा थाना क्षेत्र के चन्दनचाफी की दिशा में जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक दिलीप का नियंत्रण बिगड़ गया और यह सीधे दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की जान चली गई, जबकि दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही भिटौली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल नाती को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया है। फिलहाल पुलिस इस दर्दनाक हादसे की जांच में जुटी हुई है।
सिद्धार्थनगर: घर में काम करते वक्त करंट लगने से आशा बहू की मौत, दो साल पहले पति का हुआ था निधनhttps://t.co/BN9KzAEPlO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 8, 2025























