महराजगंज :सीमा पर बड़ी कार्रवाई,पुलिस-एसएसबी की संयुक्त टीम ने छह बोरी यूरिया खाद बरामद की, दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शनिवार को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शनिवार को पुलिस और एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने छह बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

साइकिलों पर लादकर ले जा रहे थे खाद

यह कार्रवाई शनिवार सुबह करीब 10:55 बजे संयुक्त गश्त के दौरान की गई। टीम ने चटिया गांव के पास दो संदिग्ध युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों युवकों की साइकिलों पर लदी हुई तीन-तीन बोरी यानी कुल छह बोरी भारत निर्मित यूरिया खाद बरामद हुई। यह खाद बिना किसी वैध दस्तावेज के सीमा पार तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार बताते चले की पकड़े गए युवकों की पहचान स्नेह यादव पुत्र बनारी यादव और महातम साहनी पुत्र राजभरी साहनी, दोनों निवासी ग्राम चटिया, के रूप में हुई।पूछताछ में दोनों आरोपी बरामद यूरिया खाद से संबंधित किसी भी प्रकार का वैध कागज़ प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिससे यह पुष्टि हुई कि वे इस खाद की अवैध तस्करी कर रहे थे।

पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपितों को हिरासत में लेते हुए बरामद यूरिया खाद सहित आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय निचलौल भेज दिया।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए यह अभियान और भी तेज किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस और एसएसबी की यह संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24