महराजगंज:चौपरिया में दिखा पहलवानों का दम: महा दंगल में सोहास के गुड्डू यादव ने जीता ‘मजमा चैलेंज’ खिताब,दर्शकों में रहा जबरदस्त उत्साह

परतावल

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम सभा चौपरिया में आज शनिवार को भव्य महा दंगल का आयोजन किया गया।। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम सभा चौपरिया में आज शनिवार को भव्य महा दंगल का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अखाड़े में आसपास के जिलों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी ताकत, दांव-पेंच और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले इस आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े और पहलवानों के हर दांव पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा।

मुख्य मुकाबला रहा रोमांचक

दंगल की शुरुआत मजमा चैलेंज से पहले हुई कुश्ती से हुई, जिसमें राजदेव यादव (निवासी सोहास) ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटकनी देकर जीत दर्ज की। उनकी फुर्ती और तकनीक ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

दंगल का मुख्य आकर्षण ‘मजमा चैलेंज’ मुकाबला रहा। यह भिड़ंत गुड्डू यादव (निवासी सोहास, पनियरा, महराजगंज) और अमन (गोरखपुर) के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने पूरा दमखम दिखाते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंततः, गुड्डू यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह चैलेंज मुकाबला जीत लिया और विजेता बने।

शांति व्यवस्था और सहयोग

इस रोमांचक मुकाबले के रेफरी राजदेव पहलवान रहे, जिनकी पैनी नजर और निष्पक्ष निर्णय ने प्रतियोगिता में पूरी तरह से पारदर्शिता बनाए रखी।

दंगल के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए परतावल चौकी से एसआई अंकित चौरसिया, कांस्टेबल राजू यादव और कमेंद्र समेत पुलिस बल लगातार गश्त में तैनात रहा।

ग्राम सभा चौपरिया के लोगों द्वारा किया गया यह आयोजन हर दृष्टि से सराहनीय रहा। खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक खेल समाज में भाईचारा, शक्ति और अनुशासन का संदेश देते हैं।

 

Voice Of News 24