बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के एमएलके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (NISM) द्वारा संचालित और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा समर्थित दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं करियर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के एमएलके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (NISM) द्वारा संचालित और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा समर्थित दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं करियर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को प्रतिभूति बाजार और वित्तीय क्षेत्र में करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की परंपरा अनुसार मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडेय और वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने मुख्य वक्ता आदर्श कुमार मिश्रा को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
वित्तीय क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर फोकस
मुख्य वक्ता आदर्श कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रतिभूति बाजार से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं जैसे ब्रोकिंग हाउस, डिपॉजिटरी, म्यूचुअल फंड कंपनियां और रिसर्च एनालिटिक्स फर्म्स में मौजूद रोजगार और उद्यमिता के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर दिया कि एनआईएसएम प्रमाणपत्र वित्तीय क्षेत्र में एक सफल करियर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योग्यता है, जो पेशेवर विश्वसनीयता भी प्रदान करता है।
निवेश जागरूकता और धोखाधड़ी से बचाव पर चर्चा
सत्र के दौरान, आदर्श कुमार मिश्रा ने निवेश से जुड़ी सावधानियों, धोखाधड़ी से बचाव के उपायों और निवेशक शिकायत निवारण तंत्र की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि वित्तीय निवेश केवल आय का साधन नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारी और जागरूकता का परिचायक भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सही वित्तीय ज्ञान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा और देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।
संवादात्मक सत्र में छात्रों ने पूछे प्रश्न
कार्यशाला का वातावरण संवादात्मक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और वित्तीय क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को गहराई से समझा।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. वीर प्रताप सिंह ने किया, जबकि अंत में डॉ. मो. अकमल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन में सह-समन्वयक शिवानी शुक्ला का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. शिव महेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, राहुल यादव, राहुल कुमार, सौम्या शुक्ला, राशी सिंह और रिया भी उपस्थित रहे।
असख्ती! सरकारी अस्पतालों में अब बाहर की महंगी दवाएं नहीं लिख सकेंगे डॉक्टर, पकड़े जाने पर निलंबनhttps://t.co/N5aV2hYXVe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 8, 2025























