अनुशासन और सेवा भावना की सीख ,चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद स्थानीय नगर पालिका सिसवा बाजार स्थित चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को सफल समापन हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद स्थानीय नगर पालिका सिसवा बाजार स्थित चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को सफल समापन हुआ। इस शिविर में प्रशिक्षार्थियों को अनुशासन, सेवा और आत्मनिर्भरता के महत्वपूर्ण गुण सिखाए गए।

‘स्काउटिंग’ के विस्तृत पाठ्यक्रम पर प्रशिक्षण

समापन दिवस की शुरुआत प्रातः झंडा रोहण के साथ हुई। दोपहर तक लीडर ट्रेनर स्काउट सुरेश तिवारी और प्रशिक्षक केशव तिवारी ने प्रशिक्षार्थियों को स्काउटिंग के विस्तृत पाठ्यक्रम की जानकारी दी। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित विषय शामिल थे।

प्रवेश से लेकर राष्ट्रपति तक के पाठ्यक्रम

वर्गीकरण,गाँठ बंधन (Knots),दिशा ज्ञान,स्काउट के विभिन्न नियम

मुख्य अतिथियों का सम्मान

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि निरंकार सिंह एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट शशांक गुप्त का आगमन हुआ। उनका स्वागत स्काउट स्कार्फ पहनाकर किया गया। गाइड टीम द्वारा गणेश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि “स्काउटिंग जीवन जीने की एक कला है, जो विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता एवं सेवा भावना का विकास करती है।” उन्होंने जोर दिया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

जिला संगठन आयुक्त स्काउट शशांक गुप्त ने कहा कि स्काउट विश्व की सबसे बड़ी वर्दीधारी संस्था है, जो युवाओं को समाज सेवा और नेतृत्व के गुण सिखाती है।

इस अवसर पर स्काउट मास्टर उदय प्रकाश मिश्रा, परमानन्द पाण्डेय, गोविंद मणि त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, मनीष पाण्डेय, प्रदीप सिंह, प्रियंका यादव, क्रांन्ति पाल सहित समस्त स्काउट गाइड और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अंत में राष्ट्रगान के साथ तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.