महराजगंज :दहशत का माहौल, परतावल के खेत में निकला 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

परतावल

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासी काशी गुप्ता के खेत में 10 फीट लंबा एक विशालकाय अजगर देखा गया। खेत में अजगर दिखाई देने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और दहशत का माहौल बन गया।

सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची

वार्ड निवासी राकेश गुप्ता पुत्र काशी गुप्ता ने फौरन वन विभाग की रेस्क्यू टीम को इस संबंध में सूचित किया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम (कर्मी महेंद्र कुमार और मिश्री लाल यादव सहित) तत्काल मौके पर पहुँची। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया।

अजगर को जंगल में छोड़ा जाएगा

वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि पकड़े गए अजगर की लंबाई लगभग 8 से 10 फीट है, जो काफी विशाल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस अजगर को किसी को नुकसान पहुंचाए बिना पनियरा जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया जाएगा।

वन विभाग की सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जहाँ स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली, वहीं खेतों और आसपास के इलाकों में इस तरह विशालकाय अजगर निकलने की घटना से ग्रामीणों में भय और सतर्कता दोनों बढ़ गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.